![]() |
एक आम आदमी आज कम से कम दो पहिया वाहन अपने निजी जीवन मे खारीदता है | साथ ही साथ चार पहिया वाहन जैसे कार जीप या खेती के क्षेत्र मे उपयोग होने वाले ट्रक्टर इनका बिमा जब वो नये होते है तब कम्पनी निकाल देती है | लेकीन आज भी बहोत ज्यादा मात्रा मे दुपाहीया या पुराने चार पहिया वाहनो मे बिमा नही किया जाता | जब भी कभी पुलिस वाहन के कागजात चेक करती है तो समय पर थोडी घुसखोरी रीश्वतखोरी करके लोग छुट जाते है | या तो अगर पुलिस प्रशासन बेहतर रहा तो वाहन को पुलिस थाने मे जमा कर देती है | ऐसे वाहन कभी छुडाये नही जाते फिर ऐसे वाहनो क्या होता है ये सभी जानते है | ऐसा क्यू होता है की लोग अपने वाहनो के कागजात परी पूर्ण रखना ही नही चाहते | इसमे एक बडा कारण ये भी है की बिमा पालीसी लेने मे लोगो को कठीनाई हो रही है या तो लोगो की अभी तक वो शिक्षा पुरी नही हो पाई | ओरो के जीवन का मूल्य वाहन के मलिक समझ नही पाये है | सरकार को इस दिशा मे एक कार्गर कदम उठाने की जरुरत है | फिलहाल के समय वाहन बिमा कम से कम एक साल या ५ साल के समय के लिये निकाला जाता है | लोगो को एक समय मे बिमा की राशी देना शायद संभव नही हो पाता इसलिये बिमा को कम से कम समय के लिये लागू कर देणा चाहिये जैसे किसी बस या हवाई जहाज मे हम यात्रा करते है तो उस यात्रा समय के बहोत ही कम समय के लिये बहोत ही कम नाममात्र राशी मे हमारा बिमा हो जाता है | उस तरह वाहन बिमा भी एक दिन तीन दिन सप्ताह पंधरा दिन माह तीन माह छ माह या साल भर तीन साल पाच साल के लिये वाले विकल्प होने चाहिये | जिस भी वाहन धारक को किसी काम से वाहन का उपयोग करना है तो वो अपने वाहन का बिमा खुद कर सकेगा | सभी कागजात तो अभी डिजिटल हो गये है | इसलिये एक दिन पूर्व ही बिमा निकलकर वाहन धारक अपने वाहन के साथ उतने दिनो के लिये बिमा निकाल पायेगा | जिस प्रकार मोबाईल रिचार्ज होते है उसी प्रकार वाहन बिमा भी लागू हो जायेगा | सरकार ने फास्टटग निकाला है ऐसे ही बिमा भी हो सकता है जितने दिन के लिये चाहिये उतने दिन का वाहन बिमा सुरक्षा होने से लोग वाहन बिमा की तरफ आकर्षित होंगे और अपने वाहन का बिमा भी कर सकेंगे |
No comments:
Post a Comment