यह लेख मेरे विश्वज्ञान के आधार पर लिखित किया गया है भविष्य मे कभी न कभी यह व्यवस्थाये इस देश मे सुचारू रूप चालू होंगी ऐसा मेरा दृढ विश्वास ओर मानना है मै शायद तब रहु या न रहु पर मेरे द्वारा लिखे गये विचार इस देश के विकास के लिये जरूर रहेंगे देश मे २४ घंटे बिजली पैदा करने के साधन गैस ओर पाणी कोयला इन्ही साधनो से कि जाती है सोलर बिजली सिर्फ दिन मे हि बन सकती है मगर महामार्गो से २४ घंटे बिजली बनी जा सकती है
महामार्गो पर चलने वाले वाहन रोड ब्रेकर पार करते है तब वाहनो कि गती धीमी हो जाती है ओर ब्रेकर पर पुरा बोझ पड जाता है इसी वैज्ञानिक तरीके को अपनाकर महामार्ग पर हायड्रोलिक तरीके से ब्रेकर लगाये जाय जिसकी मदत से एक विशिष्ट स्थान पार करणे पर वाहनो कि गती कम हो जायेगी ओर ब्रेकर से बिजली भी पैदा होगी ब्रेकर नीचे दबने से हायड्रोलिक प्रेशर पढेगा ओर बिजली पैदा करनेवाला टरबाइन घुमने लगेगा चाबी वाली घडी कि वैज्ञानिक तत्व पर हायड्रोलिक प्रेशर जमा किया जा सकता है ओर हर समय उसकी लागत से हायड्रोलिक टरबाइन से बिजली बनाई जा सकती है यह बिजली बडे शहरो गाव कस्बो खेती कारखानो मे २४ घंटे चल सकती है लागत मूल्य बहुत कम होने से बिजली कि किमत भी कम आयेगी लोगो कि सस्ती बिजली मिलेगी देश मे दिनोदिन वाहन बढ रहे है ओर जनसंख्या भी उसी गती से बढ रहि है बिजली कि आपूर्ती इस कदम से बढ जायेगी मेरा मानना है कि ऐसे सयंत्र टोल प्लाझा से सटीक लगाये जाये तो टोल भी वसूल होगा बिजली भी मिलेगी

No comments:
Post a Comment