Wellcome

हमे आज भी सस्ती चिजो का शौक नही सपने बेचने वालो की खामोशीया भी उनके लफ्जो से ज्यादा महँगी होती है |

Sunday, October 15, 2017

क्या है Whats App की नीती / What is the policy of Whatsapp



दुनिया मे जब भी किसी कंपनी को ऐसा लगता है की उसके उत्पादन का प्रचार बढना चाहिये तो वो कंपनी किसी ना किसी तरीके से पुराने या आज के डिजिटल नायब तरीकेसे अपना विज्ञापन करती है. अपने ग्राहक बढाना किसे पसंद नही आता. जब दुनिया के लगभग ८० प्रतिशत लोग मोबाईल फोन इस्तमाल करते हो ओर उनके  हात मे एनड्रांईड फोन आ चुका हो. लगभग उन सभी हातो मे हर फोन मे एक मोबाईल App तो होती ही है जिसका नाम Whats app है. दुनिया के हर इन्सान को जब भी वो नया फोन खरीदता है तो वो उसमे Whats App  जरूर चालू करता है बिना किसी दस्ताऐवज के आपकी जानकारी उन्हे मिल जाती है. इस App के बिना रहा नही जाता तो क्यो ये कम्पनी हर किसी को मुफ्त मे App  दे रही है. यदी हम फेसबुक को देखते है तो वहा हर पेज पर विभिन्न कम्पनीयो के विज्ञापन दिखाई देते है या तो विज्ञापन देणे के लिये हमसे पैसे लिये जाते है या विज्ञापन दाताव से. इससे मै ये मान लेता हु की ठीक है ये एक बिझनेस है ओर हर हात मे एक मोबाईल है जिसमे फेसबुक की app है जो अपनी द्वारा विज्ञापन दाताओ से फीस लेकर पैसे कमाती है. मगर Whats App मे ना ही मुझे कभी कोई विज्ञापन दिखाई देता है न ही विज्ञापन देणे की कोई सुविधा है फिर क्यो ये दुनिया की इतनी बडी व्यवस्था मुफ्त मे हमे मदत करती है. बिना स्वार्थ तो कोई परमार्थ हो नही सकता. शायद मुझे ऐसा लगता है के आज भी Whats App हमारे मोबाईल फोन से हमारे मोबाईल नंबर नाम ओर बहोत सारी जानकारी अपने पास जमा कर रही है. Whats App के बिना हम नही रह सकते ये ही कंपनी की बिझनेस धारणा होगी. एक दिन आपका मोबाईल Data  ओर Whats App की आदत की जरुरत को देखकर याकिनन आपका मोबाईल नंबर या मोबाईल का IMEI नंबर पर सेवा बंद कर देगी उसके लिये वो पैसे लेना शुरू करेगी आप जितनी बार अपना मोबाईल नंबर बदलेंगे उतने बार पैसे चार्ज करेगी. जैसे आज हम ATM का इस्तमाल पैसे के लिये पैसे देने पडते है जो एक खुली आंखो से लुट हो रही है उस प्रकार Whats App के लिये हर महिना या साल के पैसे देने ही पडेंगे. Whats App  हमारे मोबाईल के नंबर जो Save रहते उन्हे पढकर अपने पास जमा कर लेता है शायद भविष्य मे Whats App  आपके  मोबाईल के नंबर के लिये मुफ्त या पैसे की सेवा प्रदान करेगा. या तो हर देश विदेश की किसी भी कंपनी से विज्ञापन के लिये पैसे लेगा ओर आपकी हर पेज या ग्रुप के लिये विज्ञापन देखना अनिवार्य करेगा. शायद ये भी हो के एक इंटरनेशनल स्तर के बँकिंग सेवा भी चालू करे कोई डिजिटल वैलेट भी शुरू करे जिसके जरीये आप अपने किसी दोस्त को कही भी कभी भी Whats App  के जरीये पैसे भेज सके. आज सरकार की हजारो सरकारी जानकारीया Whats App  के जरीये देश के बाहर बेदिक्कत जा रही है. मेरा ये मानना है के मुफ्त की सेवा हमेशा  आपके लिये फायदेमंद हो ये जरुरी नही. www.vinoddahare.blogspot.com

No comments: