Wellcome

हमे आज भी सस्ती चिजो का शौक नही सपने बेचने वालो की खामोशीया भी उनके लफ्जो से ज्यादा महँगी होती है |

Thursday, July 29, 2021

रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रेकर / Breaker on Railway crossing /


Innovative ideas for society


देश मे सबसे बडा यातायात का साधन है रेल्वे लाखो लोग रोजना इससे सफर करते है रेल्वे मार्ग सभी सडक मार्गो को कही ना कही क्रॉस हो जाता है और ज्यादा भीडभाड वाले रस्ते पर एक गेटमन रख दिया जाता है जिससे रेल्वे और सडक यातायात सही तारिके से सुचारू रूप से चले जितने भी रेल्वे गेट हैं वहा पर अक्सर ये पाया जाता हैं की जब भी रेल आनेवाली होती है तो रेल आने से कुछ देर पहले रेल गेट बंद किया जाता हैं। गेट बंद होते  ही दोनो तरफ गडिया रुक जाती है । मगर कुछ लोग ऐसे भी होते है जो रेल के नियमो को एकदम से अनदेखा करते है। अपने दुपाहिया वाहन को जल्दबाझी की वजह से विरुद्ध दिशा से लगाते हैं जिसकी वजह से रेल गेट खुलने पर रेल पटरी पर एकदम भारी भीड जमा हो जाती हैं और  दोनो तराफा वाहनो की आवाजाही पर काफी समय के लिये रोक लग जाती हैं। यातायात की बडी मुश्कील हो जाती हैं इसकी वजह से कही कही तो वाहनो को नुकसान भी होता हैं। काफी लोग जो रुग्णवाहिका किसी पेशंट को दवाखाने ले जा रहे होते हैं वो बीच भीड की वजह से वही मर जाते हैं. इसलिये सरकार ने रेल गेट पर जो मौजूदा ब्रेकर बनाये हैं उनमे अब सुधार की जरुरत हैं. रेल गेट पार करने के लिये विरुद्ध दिशा की रस्ते पर आधे हिस्से मे ऐसे ३ सेट ब्रेकर  लगाये जाये जिसके पहले ब्रेकर Breaker पर टायर चलते ही बोझ पडेगा और अगले दोनो ब्रेकर से किल निकाल आयेंगे। जिससे वाहन का टायर पंचर हो जायेंगा। सही दिशा से वाहन आते हैं तो उन्हे कोई भी नुकसान नही  होगा। साथ ही साथ समय पडणे पर उन्हे निष्क्रिय करणे की सुविधा भी ब्रेकर सिस्टम मे होनी चाहिये। जिसके कारण यदि किसी कारण से कभी यातायात मे दिक्कत होती हैं तो उन ब्रेकर सिस्टम को कुछ समय के लिये निष्क्रिय कर दिया जाये। और यातायात समस्या छुटने पर फिर से अपने मूल कार्य के लिये संभाला जा सके। इस कदम से लोग कभी भी रास्ते से विरुद्ध दिशा से वाहन को रेल गेट पर खडा नही करेंगे या कभी भी गलत दिशा से वाहन आगे नहीं ले जायेंगे। काफी दुपाहिया  धारक लोग हमेशा रेल गेट बंद होणे पर गलत दिशा से ही अपना वाहन निकालते है। मर्दानगी नजर आती है। काफी जगह ये देखा गया है की लक्झरी चलाने वाले अक्सर रेल गेट के विरुद्ध दिशा मे अपनी गाडी खडी करते है और गेट खुलते ही बडी गडबडी करते गाडी निकालते है। काफी बार गेटमन से इनकी नोकझोक भी हो जाती है। कभी कभी तो जानलेवा हमले तक की नौबत आ जाती है। काफी बार गेटमन रेल के नियम बताते है पर लोग उन्हे अंदेखा कर  देते है। ये तरिका अगर रेल गेट पर लागू किया जाये तो इससे लोगो को काफी सहूलीयत मिल जायेगी साथ ही साथ विरुद्ध दिशा से वाहन लगाने या चलाने वाले लोगो से भी राहत मिल जायेगी। सबसे बडी एक बात होगी की ऍम्ब्युलन्स को कोई तकलीफ नही होगी और नाही किसी की जान जायेगी।
www.vinoddahare.blogspot.com

No comments: