Wellcome

सपने बेचने वालो की खामोशी भी उनके बोलियों से ज्यादा महँगी होती है जनाब चंद पल की जिंदगी वक्त के बहाव मे है यहा हर शक्स अपने ही तनाव मे है हमने तो यु ही लगा दी तोहमत पाणी पर देखा नही की की छेद तो अपनी ही नाव मे है

बुधवार, 28 जुलाई 2021

अच्छा समय आने से पहले यह घटनाये होती है / Achha samay aane se pahale ghatnaye hoti hai


आनेवाले अच्छे समय के शुभ लक्षण


हर इन्सान के जीवन मे सुख दुख , उतार चढाव तो आते जाते ही रहते है | समय से बडा कोई  बलवान नही होता | समय से बडे किसी शस्त्र की धार नही होती|  जीवन मे अच्छा या बुरा समय आता है तो आपके द्वारा इन लक्षणो के द्वारा आप जान सकते है की आपका अच्छा समय बहोत जल्द शुरू होने वाला है | ईश्वर हमे संकेत देता है |अच्छा समय आने से पहले जीवन मे यह घटनाये होती है उनमे से काफी संकेत सही होते है | किसी प्रकार की अंधविश्वास फैलाना हमारा उद्देश नही है | व्यावहारिक तौर पर यदी देखा जाये तो काफी ज्यादा मात्रा मे लोगो मे आनेवाले अच्छे समय के शुभ लक्षण पाये जाते है |

१ यदी ब्रम्ह्मुहुर्त यानी प्रात सुबह सवेरे ३ से ५ के बीच अचानक आपकी आंख खूल जाती है या तो किसी प्रकार का स्वप्न दिखाई देता हो जिसमे आपको भगवान की मूर्ती दिख जाती है या आप स्वयं किसी भगवान के मंदिर मे पूजा करते स्वयं को पाते है | किसी प्रकार का तेज प्रकाश आपको किसी दिशा की और ले जा रहा है तो ये एक शुभ संकेत होता है की बहोत जलद आपका शुभ समय या शुभ समाचार आपको मिलने वाला है |

२ एक संकेत ये भी होता है की अकारण ही आपका चेहरा खिला होता है | मन प्रसन्न रहने लगता है | आपका क्रोध कम होता है | ये संकेत होता है के आपके जीवन मे अब खुशिया दस्तक देणे वाली होती है | ऐसे समय मे आप जिस चीज के बारे मे सोचते भी नही है ऐसी भी खुशखबरी आ जाती है | हमारे मन मे ईश्वर का वास होता है इसलिये यदी आपका मन प्रसन्न रहता है तो आप निश्चित्त ही आपका शुभ समय आ गया है ये आने वाला है |

३ यदी आपके घर सुबह सवेरे कोई गाय बार बार आती है तो ये एक बडा ही शुभ संकेत होता है | यदी गाय के साथ छोटा बछडा हो ये बहोत ही भाग्य और शुभ लक्षण होता है | बिल्ली आपके घर मे बच्चो को जन्म दे | पक्षी आपके घर मे घरोंदा बनाये बंदर आपके घर से चीजे चुराये खाये ले जाये तो आने वाला समय आपका बडा ही बलवान होने वाला है | ये सभी घटनाये आपके अच्छे दिनो की शुरुवात होते है या तो अच्छे दिन आने वाले होते है |

४ छोटी कन्या माता लक्ष्मी का रूप होती है | यदी आपके घर मे कोई छोटी कन्या बार बार आकर हसती है या मुस्कुराती है, आपके आंगण मे आकार खेलती है तो ये बडा ही शुभ संकेत है | यदी किसी छोटी कन्या के पाव लाल सिंदूर से भरे आपके घर मे लग जाये तो ये एक बडा ही शुभ संकेत होता है मा लक्ष्मी आपके यहा आना चाहती है |

५ काफी समय से लगे खर्चे यदी अचानक किसी के कहने से बंद हो जाये या आशंका होणे वाले खतरे आने बंद हो जाये तो ये एक शुभ संकेत है अब आपका बुरा समय समाप्त होणे वाला है और अच्छा समय आने वाला है माता लक्ष्मी आपके घर आना चाहती है | पैसा अब आपके पास रुकना चाहता है | 

६ यदी आपके पूजा के थाली मे फल, फुल माला या चंदन का गिरना ये बडे शुभ लक्षण होते है | आपके भगवान की मूर्ती आपको देखकर मुस्कुराती दिखाई देती हो या आपके घर मे आपके प्रिय अतिथी का आगमन या आपके घर मे सोना या चांदी का आना ये आपके शुभ लक्षण होते है | महिलायो के बाये और पुरुषो के दाये अंग आंख के फडकणे का भी एक शुभ लक्षण होता है हथेली खुजाना ये एक शुभ संकेत होता है | 

७ सुबह सवेरे आप अपने किसी भी काम वश घर से निकाल जाये और आपको गौमता जिसके साथ बछडा हो या किसी साधू संत के दर्शन हो जाये ये बडा शुभ संकेत होता है |  इसका एक कारण होता है की आप जिस काम के लिये जा रहे है वो अवश्य ही पूर्ण हो जायेगा | यदी आप किसी नौकरी हेतू योजना बना रहे है और उसकी परीक्षा हेतू आपके मन के अनुरूप समय प्राप्त हो तो ये एक शुभ संकेत होता है की आप उस कार्य के लिये एकदम सही है | आपकी मनोकामना पूर्ण होगी | 

८ संध्या काल के समय यदी आप को किसी प्रकार का जल ,फल या दुध से भरा पात्र किसी के द्वारा मिल जाता है या किसी प्रकार की मिठी वस्तू प्राप्त होती है तो ये एक शुभ संकेत होता है | ये होता है आपके अच्छे समय के आने के लक्षण |

९ आप जब भी घर से बाहर चले जाते है और वापस आने पर घर पर फळ या मिष्टान लेकर जाते है तो एक बडा ही शुभ संकेत होता है | परिवार मे समृद्धी बढती है | परिवार मे आपकी जय जय कर बढती है | इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है | अपने भोजन की थाली का भोग यदी आप अपने इस्ट भगवान को लगाकर सेवन करते है तो निश्चित ही आपके शुभ समय की ये शुरुवात होती है |

www.vinoddahare.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं: