Wellcome

V2 टायर्स अँड अलायमेंट सेंटर भिवापूर आमचे येथे सर्व प्रकारचे नवीन टायर्स! बॅटरी! व्हील बॅलेनसिंग कार अलायमेंट नायट्रोजन हवा ची 24x7 सेवा उपलब्ध आहे. वेदांत डहारे 7972633799|

Sunday, June 25, 2017

कॅशलेस बस सेवा / cashless bus service

दोस्तो हम सब कभी ना कभी सरकारी यातायात बस से अवागमन तो करते ही है आज भी सरकारी यातायात मे बहुत ज्यादा मात्रा मे नगदी  नोटो का ही उपयोग होता है बस मे चढते समय काफी लोगो के पास छुटे पैसे नही होते कभी कभी तो बस वाहक के पास भी छुटे पैसे नही होते सरकारी आदेश के हिसाब से तो मुसाफिर  को तिकीट तो लेना है ओर वाहक को देना ही है मगर छुटे कि वजह से काफी बार वाहक तिकीट के पिछे बाकी राशी लिख देता है मुसाफिर अपने स्थान आने पर जल्दी कि वजह से उतर जाते है ओर बस आगे  निकल जाती है मुसाफिर का नुकसान होता है साथ ही साथ बस वाहक को भी ज्यादा पैसा आनेसे नोकरी का डर लगा रहता है सरकारी बसो मे एक ऐसा तंत्र आना चाहिये कि बस कि तिकीट जैसे मशीन से निकलती है वैसे ही बस के लिये प्रीपेड कार्ड या डेबिट कार्ड से तुरंत भुगतान कि सुविधा हर बस वाहक के पास होनी चाहिये जीससे मुसाफिरोको किसी भी प्रकार कि असुविधा नही होगी ना ही बस वाहक को ज्यादा पैसे से डर लगा रहेगा साथ ही साथ बस वाहक के पास मोटी रकम जो मुसाफिरोसे तिकीट से जमा होती है उनमे नकली नोटो कि परेशानी भी खतम हो जायेगी साथ ही साथ मुसाफिरोको छुटे के लिये परेशान भी नही होना पडेगा बस वाहक के पास कि हर मशिन GPS द्वारा जोडी जानी चाहिये इंटरनेट के माध्यम से मशीन मे होने  वाले हर जमा कि जानकारी बस स्टेशन मे मिलती रहेगी साथ ही इससे बस कि लोकेशन भी पता चलेगी अगर किसी बस मे कोई तकनिकी खराबी होती है या किसी उसे किसी मदत कि जरुरत हो तो तुरंत मदत भी पहुचाई जा सकती है 

No comments: