Wellcome

हमे आज भी सस्ती चिजो का शौक नही सपने बेचने वालो की खामोशीया भी उनके लफ्जो से ज्यादा महँगी होती है |

Friday, August 6, 2021

छोटी बचत से खरीदे शेअर लखपती बनायेंगे / choti bachat se kharide share lakhapati banayenge

                               


साथीयो आज भी लोगो को शेअर मार्केट का नाम लेते ही बदन पर कांटे आ जाते है |  शेअर मार्केट का अर्थ आज भी लोग एक जूआ ही समझते है | लेकीन पुरी दुनिया आज शेअर मार्केट पर ही चालू है | शेअर मार्केट आखीर होता क्या है | किसी चीज का प्रोडक्शन कोई कंपनी बडे पैमाने पर निरंतर करना चाहती है उसके लिये उन्हे पैसे की जरुरत पडती है निरंतर नई साझो सामान की जरुरत समय के हिसाब से लेनी पडती है | समय रहते हमेशा नई नई तकनीक के सहारे कंपनी चलानी पडती है | इन सभी के लिये पैसे की जरुरत होती है | किसी एक व्यक्ती के पास इतना पैसा नही होता यदी होता भी है तो वो ऐसा नही करता इसलिये उस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कंपनी के पहली बार जब शेअर मार्केट मे बेचने के लिये निकलते है तो उन्हे IPO कहा जाता है उसके बाद उन शेअरो की खरीदी बिक्री होती रहती है | कंपनी को जितना पैसा चाहिये उस हिसाब से SEBI शेअर बेचने की अनुमती देती है | काफी लोग बहोत ही काम उमर से शेअर मार्केट मे शेअर खरीदने का व्यापार करते है | जिनके घर मे शेअर मार्केट की बाते या कारोबार होता है ऐसे लोग या उस परिवार के सदस्य हमेशा शेअर मार्केट मे अपना पैसा लगा देते है |  अमीर घरो के हर सदस्य के नाम किसी न किसी कंपनी के नाम के शेअर जरूर होते है | शेअर से मिलने वाले लाभांश को भी ये लोग नये शेअर खरीदने के लिये फिर से लगा देते है | इसे कहते है अपने पैसे का सही उपयोग | छोटी बचत से खरीदे शेअर लखपती जरूर बनाते है | काफी मात्रा मे लोग अपने द्वारा जमा किये गये पैसे हमेशा छोटी छोटी रक्कम से किसी न किसी कंपनी के चार दो शेअर खरीद लेते है | ये लोग हमेशा शेअर खरीदते रहते है | लंबे समय के लिये खरीदे गये शेअर इन्सान को कभी न कभी जरूर अमीर बना देते है | एक छोटासा उदाहरण के तौर पर आपको बता देता हु | BSE मार्केट मे एक छोटीसी कंपनी है जिसका नाम है  Adity Vision Ltd  यह कंपनी का शेअर मार्च २०२० मे BSE मे केवल २० रुपये मे मिल जाता था तब जिस किसी ने थोडी सी बचत से इस कंपनी के शेअर खरीदे थे उस शेअर की किमत आज १२१३ रुपये हो चुका है | इसका अर्थ ये होता है की एक साल के अंदर इस कंपनी ने ६०० % का रिटर्न दिया है  जिस व्यक्ती ने मार्च २०२० मे इस कंपनी के १ लाख रुपये के शेअर खरीदे होंगे उस इन्सान के शेअर की किमत आज ६२ लाख रुपये हो गई है |  यह कंपनी घरघुती जरुरतो को इलेक्ट्रोनिक की चीजे , हमेशा की जरुरत की चीजे बेचती है | और बिहार जैसे राज्य मे अपना व्यापार बढा रही है | फीलहाल शेअर मार्केट का शेअर खरीदने का सही समय नये लोगो के लिये है | अपनी छोटी बचत से खरीदे शेअर इस तरह लखपती जरूर बनायेंगे | जिस व्यक्ती ने अपनी किसी भी उम्र मे शेअर मार्केट मे कदम रखा है उसने सही फैसला अपने जीवन मे लिया है | शेअर कम से कम १० साल या उससे ज्यादा समय के लिये खरीद ने चाहिये | शेअर खरीदना और बेचना इसे जिनको आपना व्यापार बनाना है उनके पास काफी और बडी मात्रा मे पैसा होता है मगर INTRDAY मार्केट बडा ही जोखीम भरा होता है | उसके लिये पुरा ज्ञान और पुरा समय देना जरुरी होता है | DELIVERY मे खरीदे गये शेअर बडे ही सुरक्षित होते है | हर महिने ५०० रुपये बचाकर किसी भी अच्छे रिटर्न देने वाली कंपनीया जो कभी कभी अपने शेअर के बोनस और स्प्लिट करते है | ऐसे कंपनीयो के शेअर जरूर खरीद लेने चाहिये | कभी न कभी चार दो साल मे एक बार कंपनी अपने शेअरो के बोनस शेअर देती है | जनवरी महिने मे अपने बोनस शेअर के बारे मे घोषणाये करती है और जुलै माह मे आपके शेअर अनुपात मे बदल जाते है | यदी कंपनी ने १:५ का अगर अनुपात दिया है तो यदी आपके CDSL के खाते मे ५००  शेअर है तो आपको २५०० शेअर बोनस के तौर पर मिल जाते है और आपके पास कुल ३००० शेअर हो जाते है | काफी लोग तो छोटी बचत से थोडे थोडे शेअर खरीद लेते है और लखपती बन गये है ऐसे काफी उदाहरण दिख जायेंगे | यदी हम एक ५०० रुपये प्रती माह की RD किसी बँक की निकालते है तो उसका रिटर्न ९ प्रतिशत के उपर नही आता मगर ५ साल तक किसी एक कंपनी के शेअर हर माह खरीद कर जमा करे तो आप जरूर देखेंग की आपकी जमा राशी के कुल राशी मे कई गुना ज्यादा फायदा आपके खाते मे जरूर दिख जायेगा | आज खरीदा और कल बेच दिया ऐसा व्यापार कभी भी ज्यादा मुनाफे सीमित समय के लिये हो सकता है मगर यदी लंबे समय के लिये अच्छा रिटर्न चाहते है तो आपको धेर्य तो रखना होगा | हो सकता है कोरोना जैसा समय फिर कब आयेगा ये बता नही सकते मगर समय कभी किसी के लिये रूकता नही | आपके खरीदे गये शेअर की किमत बहोत कम हो सकती है मगर वो हमेशा के लिये वही रुकी नही रहती | साथीयो IIFL कंपनी या ऐसी कोई भी शेअर ब्रोकिंग कंपनी के साथ जरूर जुडे और अपना DEMAT खाता खोलकर अपने  छोटी बचत से शेअर जरूर खरीदे यही छोटे छोटे शेअर कब आपको लखपती बनायेंगे इसका पता भी आपको नही चलेगा|   www.vinoddahare.blogspot.com

No comments: