भारत के संविधान का सभी देशवासी नियमित रूप से पालन कर रहे है | भारत के संविधान ने हमे हमारे कुछ मौलिक अधिकार दिये है इसलिये हम आज भी एक बढीया जीवन जी रहे है | १९४७ मे जब ये देश आझाद हो गया तब शिक्षा का प्रमाण बहोत ही कम था | भारतीय राज्यघटना मे चुनाव के बारे मे बडे और सुचारू रूप से लिखित है की इस देश का कोई भी नागरिक इस देश का कोई भी चुनाव लढकर लोगो का प्रतीनिधित्व कर सकता है | उस समय जब १९४७ मे देश की जनसंख्या लगभग ३५ करोड के आसपास थी इसलिये शिक्षा के प्रतिशत को ध्यान मे रखकर , लोगो की परेशानिया को ध्यान मे रखते हुवे शायद वो सही भी था मगर आज २०२१ मे जब भारत की जनसंख्या १३७ करोड से भी ज्यादा हो गई है | अब इसमे सुधार की जरुरत है | जब देश मे किसी भी पद के लिये रोजगार या नौकरी की जगह निकलती है तो उसके लिये किसी न किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता होनी ही चाहिये ऐसे सख्त नियम बनाये गये है | मगर समय की मांग है की किसी प्रकार के चुनाव मे भाग लेने के लिये शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण होना चाहिये जिसके स्वरूप जनता को उसका फायदा हो सके साथ ही साथ जिस भी विषय या पद के लिये चुनाव हो उस क्षेत्र का ज्ञान होना आवश्यक होना ही चाहिये | जिस भी नियुक्त पदाधिकारी को वह जिम्मेदारी दी जाती ही उसकी शैक्षणिक योग्यता उस पद के लिये होनी ही चाहिये | आज भी जब हमारे प्रतिनिधित्व करने वाले आमदार या खासदार की जीवनी को देखते ही तो बहोत ही ज्यादा मात्रा मे वो लोग विभिन्न गुनाह में विभिन्न धाराओ मे गुनहगार के दोषी पाये जाते है | उनके विरोध मे अनेको केस न्यायालयो मे आज भी चल रहे है | अनेको केस का तो पता ही नही होता | अच्छे छवी वाले लोग आज राजनीती मे दिखाना मुश्कील हो गया सा हो गया है | लोगो मे आज राजा बनने की होड सी लगी है | उचित या अनुचित किसी भी मार्ग का बेदिक्कत ही इस्तमाल करके लोग चुनाव जीत जाते है | नैतिकता शायद नाम की रह गई है | लोकप्रतिनिधी बनने के बाद मिलने वाला मान सन्मान और बेईमानी द्वारा मिलने वाला धन ये सब पाने के लिये हर कोई अपना पुरा जीवन दाव पर लगा देता है | किसी एक बार जो उसने एक बार पाया है उसे अपने जीवन मे बारबार पाने की कामना स्वस्थ बैठने नही देती | उसी सन्मान को पाने की उसको आदतसी पड जाती है इसलिये वो हमेशा उसी माहोल मे जिना चाहता है | या उसके विपरीत जो चनाव में पराजित हो जाता है उसे भविष्य में कभी न कभी जितने की जिद लग जाती है | राजकारण में रहने वाले व्यकी भी आखिर किसी न किसी अपेक्षा से उनके साथ रहते है | जब भी कभी कोई नेता चुनाव मे हार जाता है तब फिर से वो जितने के लिये पुरी शक्ती फिर से लगाता है | फिर उचित और अनुचित का कोई फरक उसके मन मे नही होता | सिर्फ और केवल विजय और मान सन्मान पाना यही एकमात्र उद्देश लिए चुनाव लड़ा जाता है |
www.vinoddahare.blogspot.com

No comments:
Post a Comment