नमस्कार साथियो आज हम लो शु ग्रिड द्वारा 1 से लेकर 9 के अंकों के स्वामी राशि और जीवन प्रभाव पर क्या असर पड़ता है यह जानकारी लेंगे | अंक और राशी के साथ ग्रह भी हमारे जीवन पर प्रभाव डालते है |
1 - चलिए जानते हैं पहले अंक के बारे में जो होता है 1 और एक अंक का स्वामी सूर्य होता है। जिनके जन्मतिथि में 1 का अंक आता है ऐसे लोग अक्सर सरकारी नौकरी या बड़ी कंपनियों के बड़े पदों पर पाए जाते हैं जिनकी जन्मतिथि में 1 का अंक आता है ऐसे लोग बड़े ही तेज दिमाग वाले होते हैं और अपने फैसलों पर अडीग होते हैं | बड़ी ही कठिनाई और जिद्दी स्वभाव के कारण अपने फैसलों को अपने हित में करने में यह लोग माहिर होते हैं।
2 - चलिए जानते हैं अब अगले अंक के बारे में जो होता है 2 तो इस अंक का स्वामी ग्रह होता है चंद्र जिसे हम चंद्रमा भी कहते हैं जिनके जीवन में जन्म स्थिति के अंक में 2 का अंक आता है ऐसे लोग बड़े ही शीतल और शांत स्वभाव के होते हैं ऐसे लोग बड़े ही भावना प्रधान होते हैं और साथ ही साथ इन लोगों में बड़ी मात्रा में करुणा और प्रेम भरा होता है। ऐसे लोग ज्यादातर व्यापार क्षेत्र मे देखे जाते है |
3 -चलिए जानते हैं अब अंक 3 के बारे में तो 3 का अंक जो होता है वह होता है गुरु का। जिनके जन्म तिथि में 3 का अंक होता है वह लोग स्वामी राशि गुरु की वजह से थोड़े से कठोर स्वभाव के होते हैं लेकिन इनको गुरु का आशीर्वाद होने की वजह से ऐसे लोग सामान्यतः लोगों को सलाह मशवरा और संदेश देने में पाए जाते हैं जिनकी जन्मतिथि में 3 का अंक आता है ऐसे लोग बहुत ज्यादा तौर पर धर्म के कार्यों में पाए जाते हैं तथापि इन लोगों में सलाह देने की क्षमता भारी मात्रा में होने के वजह से यह लोग अक्सर किसी को सलाह देते हुए पाए जाते हैं।
4 -चलिए सब जानते हैं अंक 4 के बारे में अंक 4 जो होता है वह होता है स्वामी राशि राहु का होता है | तो राहु जो ग्रह होता है वह हमें यह दर्शाता है की जिनके जन्म तिथि में चार का अंक होता है ऐसे लोग पैतृक धन संपदा के धनी होते हैं अपनी मां पिताजी सास ससुराल या अन्य पूर्वजों या रिश्तेदारों से इनको धन लाभ होने से या लॉटरी सट्टा या अन्य स्त्रोतों से अचानक अपेक्षित धन को पाने के हकदार भी होते हैं।
5 -चलिए दोस्तों अब जानते हैं अंक 5 के बारे में अंक 5 जो होता है वह होता है स्वामी राशि बुध का होता है और बुध राशि जिनके जीवन में प्रभावकारी होता है ऐसे लोग बहुत ही ज्यादा घूमने फिरने के आदी और शौकीन होते हैं एक जगह पर टिके रहना इनके बस में नहीं रहता ऐसे लोग जिवन मे एडवेंचर का सामना करते है जिनके जीवन में पांच नंबर होता है ऐसे लोग अक्सर कैटरिंग क्षेत्र फोटोग्राफी या अन्य घूमने फिरने वाले ट्रैवल कंपनी के मालिक जैसे होते हैं। देश दुनिया के टूर निकालना और टुरीस्ट कंपनी चलाना या वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के रूप में काम करना ऐसे एडवेंचर भरे कामों में यह लोग अपना सहयोग देते हैं।
6 -चलिए दोस्तों अब हम जानते हैं अंक 6 के बारे में अंक 6 के स्वामी राशि होते है शुक्र जिनके जन्मतिथि में 6 अंक होता है ऐसे लोग ज्यादा से ज्यादा दूसरों की मदद करने में विश्वास रखते हैं 6 अंक शुक्र का होने की वजह से इन्हें जन्म से ही यह आशीर्वाद होता है की यह लोग ज्यादा से ज्यादा स्वयं से ज्यादा लोगों की मदद करेंगे संकट मुसीबत में फंसे रिश्तेदारों मित्रों को जो भी मुसीबत में देखें इनकी मदद करने में यह अपने तन मन धन की पूरी शक्ति लगा देते हैं।
7 -चलिए दोस्तों अब हम चलते हैं अंक 7 की और तो अंक 7 जो होता है वह होता है केतू का तो जिनके जीवन में 7 अंक आता है वह लोग बहुत ही ज्यादा अपने परिवार से लगाव और प्रेम करने वाले होते हैं और यह लोग अपने परिवार की पूरी देखभाल करते हैं अक्सर यह पाया जाता है की परिवार से बड़ा यह किसी और को ज्यादा महत्व नहीं देते कभी-कभी अकारण ही यह परिवार के लिए चिंतित रहते हैं।
8 -चलिए दोस्तों अब हम चलते हैं अगले अंक की और और अगला अंक है 8 का यह अंक स्वामी राशि शनि का है और ऐसे लोग जिनके जीवन में जिनके जन्म तिथि में 8 अंक होता है ऐसे लोग बड़े ही तेज दिमाग वाले होते हैं और यह लोग बड़े ही प्रतिभावान और प्रतिभाशाली होने की वजह से बहुत ज्यादा बड़े बड़े देश समर्पित कार्यों में दिखाई पड़ते हैं 8 अंक वाले लोग अक्सर सैनिकी क्षेत्र मे में दिखाई पड़ते हैं तथा शिक्षक ,लेखक और बड़े उच्च पदों पर अपनी भविष्य की योजनाओं को साकार करने वाले लोगो के बिच रहते है |
9 -चलिए दोस्तों अब जानते हैं अगले और आखरी नंबर के बारे में जिसका नंबर है 9 यह नंबर होता है स्वामी राशि मंगल का ऐसे लोग जिनकी जन्मतिथि में 9 का अंक होता है ऐसे लोग मंगल राशि के प्रभाव के कारण अपने जीवन में अपने कार्यों से जाने जाते हैं और इनका बड़ा नाम होता है जो उनके काम से जाना जाता है आर्थिक रूप से देखा जाए तो इनकी आर्थिक जरूरतें जैसे तैसे पूरी हो जाती है
www.vinoddahare.blogspot.com

No comments:
Post a Comment