Wellcome

हमे आज भी सस्ती चिजो का शौक नही सपने बेचने वालो की खामोशीया भी उनके लफ्जो से ज्यादा महँगी होती है |

Saturday, August 14, 2021

ब्लॉगर को पैसे कैसे मिलते है / Blogger ko Paise Kaise Milate Hai

vinod dahare

साथियो ब्लॉगर क्या होते है ? आपके मन में प्रश्न जरुर आता होगा आपने इन्टरनेट पर Youtube ,Facebook या अन्य सोशल मिडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर कभी सुना होगा की ब्लॉगर बडे ही पैसेवाले होते है इनको बहोत सारा पैसा हमेशा हर दिन, हर महीने मिलता ही रहता है | कैसे मिलता है ब्लॉगर को निरंतर पैसा ? क्या करते है ब्लॉगर ? क्या होता है ब्लॉग ? आपके काफी मन में उठे काफी सारे प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश करता हु | तो चलिए जानते है ब्लॉग क्या होता ? ब्लॉगर क्या होता ? ब्लॉगर को पैसे कैसे मिलते है | साथियो Google ने एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया है जिसमे आपको यदी किसी विषय पर या अन्य विषयों पर लिखने का शौक है यदि आप उस विषय की समूची जानकारी रखते है तो आपको Google की तरफ से Blogspot.com प्लेटफार्म पर आपके नाम का या किसी भी अन्य उपलब्ध नाम की एक मुफ्त और निशुल्क वेबसाइट मिल जाती है वैसे तो निजी वेबसाइट बनाने और उसे मेंटेन करने का खर्चा बोहोत ज्यादा होता है | आप अपने ब्लॉग का एक बढ़िया सा अपने विषय के अनुरूप नाम रखते है और आप अपने ब्लॉग एड्रेस को भी उस नाम या किसी अन्य नाम से रजिस्टर करते है | जिसमे आप किसी भी एक विषय पर या अन्य विषयो पर जानकारी गूगल के माध्यम से दुनिया के साथ साझा कर सकते है | वास्तविकता में ब्लॉग होता क्या है ? साथियो किसी प्रश्न का हमारे मन में जो उत्तर होता है या उस प्रश्न को छुडाने आपके तरीके या जानकारी को ब्लॉगर की पोस्ट कहते है | जो लिखता है उसे ब्लॉगर कहते है | जो online लिखाई होती है उस ब्लॉगिंग कहते है | ब्लॉग के मालिक को Auther कहते है | किसी एक विषय पर निरंतर ज्ञानपूर्वक पोस्ट होती रहती है तो गूगल उन्हें हमेशा सर्च करता रहता है | सर्वे के द्वारा ऐसा कहा जाता है की पुरे विश्व में Google द्वारा एक सेकण्ड में करीब २८ लाख लोग किसी न किसी प्रकार से किसी विषय पर सर्च करते है | ज्यादा से ज्यादा लोग जिस शब्द का प्रयोग करते है उसे ब्लॉग की भाषा में कीवर्ड कहते है | आपके द्वारा लिखी पोस्ट पर मिली जानकारी यदी बहोत सारे लोग हर समय पढ़ते है या एक दुसरे को शेयर करते है तो ऐसे में गूगल ब्लॉग उस जानकारी या पोस्ट को अपने गूगल सर्च में रैंक करता है | यदी आपने किसी विषय पर पोस्ट द्वारा जानकारी दी है और सबसे बढ़िया जानकारी आपकी होगी तो वो सबसे पहले नंबर पर आपकी पोस्ट गूगल में दिखने लगती है लोग वो जानकारी पाते है | यदी आपके नए बनाये गए ब्लॉग पर २५ से ज्यादा पोस्ट होती है तो गूगल आपको एड्ससन खाते की मंजरी के लिए आवेदित आमंत्रित कर देता है जिसे एड्सन कहा जाता है मगर एक बात जरुरी होती है की आपकी पोस्ट कम से कम ५०० शब्दों से ज्यादा होनी ही चाहिए और वो केवल आपके द्वारा लिखित होनी चाहिए आपके द्वारा लिखी गई जानकारी गूगल के किसी भी जानकारी में पहले से पोस्ट न हुई हो अन्यथा ये गूगल के नियमो की अवहेलना होगी | अपने विचारो को प्रकट करने का ब्लॉग सही तरीका होता है आपका ब्लॉग जिसमे भविष्य में लागु होने वाली योजना या हाल फिलहाल में जो देश दुनिया में चल रहा है उस पर अपनी जानकारी , अपना मत देने की सुविधा गूगल आपको निशुल्क देता है | काफी लोग जो किसी विषय पर अच्छा और निरंतर लिखते रहते है उन्हें गूगल एड्सन के आवेदन करने पर आपके लिखित सारी पोस्ट की जानकारी की समीक्षा करने के बाद यदी वो आपके ब्लॉग की जानकारी लोकहित और गूगल नियमो के अंतर्गत होती है तो गूगल एड्सन की स्वीकृति दे देता है | आपके ब्लॉग पर स्वयंचलित कुछ विज्ञापन दिखाई देते है | जब भी कोई व्यक्ति आपके ब्लॉग पर भेट देता है तो कुछ जानकारी पाने के लिए उसे कुछ विज्ञापन देखने पड़ते है | अपना समय बचने के लिए वो व्यक्ति उस विज्ञापन को skip कर देता है या पूरा विज्ञापन देख लेता है | इस विज्ञापन को आपके ब्लॉग पर दिखाने के बदले गूगल को उस विज्ञापन दाता से कुछ पैसे मिलते है जिसमे से कुछ प्रतिशत पैसे गूगल स्वयं रख लेता है और कुछ पैसे ब्लॉगर को दे देता है | किसी भी परिस्थिति में आप स्वयं अपने ब्लॉग के विज्ञापनों पर स्वय क्लिक नही कर सकते | यदि ऐसा होता है तो आपका एड्सन खता कुछ दिन के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है और आपको हिदायत दी जाती है की आप स्वयं विज्ञापन पर क्लिक न करे | नए ब्लॉगर द्वारा ऐसी गलतीया आम होती है | २४ घंटे में जितने भी विज्ञापन पर लोग क्लिक करते है उन सभी की राशी गूगल आपके एड्सन खाते में जमा कर देता है | विभिन्न विज्ञापन के रेट अलग अलग होते है विभिन्न देशो से क्लिक करने वाले लोगो के विज्ञापन के रेट भी अलग अलग होते है | भारत के बदले पश्चिमी देशो के विज्ञापन के रेट ज्यादा होते है | कुल १०० डॉलर आपके खाते में जमा होने पर आपकी राशी आपके बैंक खाते में आप जमा कर सकते है | काफी नामचीन ब्लॉगर जिनकी ब्लॉग काफी ज्यादा जानकारी लोगो को होती है उन ब्लॉग पर काफी ज्यादा लोग भेट देते है जिन्हें ट्रैफिक कहा जाता है | बहोत ज्यादा ट्राफिक होने से उन्हें बहोत ज्यादा कमाई भी होती है | ब्लॉग में पोस्ट लिखने के लिए दिमाग और संयम की भी जरुरत होती है | कठिन मेहनत करनी पड़ती है | आपके द्वारा लिखी पोस्ट गूगल में रैंक कर जाती है तो उसका फायदा आपको ज्यादा मिलता है | गूगल में ज्यादा से ज्यादा पोस्ट रैंक करने के लिए गूगल सर्च कंसोल में जाकर पोस्ट को इंडेक्सिंग करनी पड़ती है जिसके लिए उसका sitemap बनाना पड़ता है | ब्लॉगर को हर दिन अपने ब्लॉग को अपडेट करना होता है | नई पोस्ट हो या पुरानी पोस्ट को अपडेट करना हो ये जानकारी जरुर अपडेट करनी ही पड़ती है | ब्लॉग एक सुगन्धित फलदार वृक्ष की तरह होता है जो निरंतर अपनी फुल फल से हमें तृप्त करता रहता है | उसी तरह ब्लॉग भी हमारे ज्ञान की कमाई निरंतर हमें एड्सन के रूप में देता रहता है | कभी अपने सुना होगा इन्टरनेट से काफी लोग बहोत सारा पैसा कमाते है | ये वो जरिया है जिसमे गूगल आपके लिए फ्री में एक वेबसाइट बनाता है उसे स्वयं निरंतर ही अपग्रेड करता रहता है | आपके ज्ञान से वो विज्ञापन कंपनीज से आपके साथ स्वयं भी पैसे कमाता है | यह एक बहोत बड़ा व्यापार देश और दुनिया में चालू है |  गूगल बड़ी मात्रा में लोगो को ब्लॉगिंग के लिए भी प्रोस्ताहित करता है | अपने ज्ञान को अपने हुनर को देश दुनिया के सामने लाने का ब्लॉग बहोत सही और कारगर तरीका है | जिससे आपकी प्रतिभा में भी निखार आता है | आपके विचार दुनिया के सामने आ जाते है आपके कितने भी अछे विचार क्यों न हो पर जब तक वो दुनिया के सामने नहीं आते तब तक उन विचारो की कद्र नही होती | इसलिए यदी आप कुछ लिखते है तो उसे कागज या डायरी में नहीं ब्लॉग बनाकर अपने ब्लॉग में लिखो | आपका लिखा न जाने कब किसी के काम आ जाये | आपके किसी लिखावट से किसी ऐसी नई ऐसी उत्पत्ति हो जाये जिससे विश्व का कल्याण हो जाये | तो साथियो लिखाना बंद न करो यदी मन में है तो आज और अभी से शुरू करो |  किसी भी तरह की मदत चाहिए तो जरुर हमें सम्पर्क करो | www.vinoddahare.blogspot.com

No comments: